मुख्य बातें

सरगुजा में चोरी की 7 बाइकें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार: शहर और ग्रामीण इलाके से चोरी की गई थी बाइकें, पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश – Ambikapur (Surguja) News

सरगुजा में चोरी की 7 बाइकें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार:  शहर और ग्रामीण इलाके से चोरी की गई थी बाइकें, पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश – Ambikapur (Surguja) News

अंबिकापुर पुलिस ने बाइक चोरी की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 7 बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश हैं। जब्त बाइकों की कीमत 4 लाख रुपए बताई गई है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को भगवानपुर निवासी शिवम रवानी की अपाचे बाइक क्रमांक CG 15 DJ 9236 जिला अस्पताल अंबिकापुर के सामने से चोरी हो गई थी। वे इलाज कराने हॉस्पिटल गए थे। बाहर आए तो बाइक गायब थी। मामले की रिपोर्ट शिवम रवानी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी। शातिर चोर को पकड़ा तो खुलासा
सीएसपी राहुल बंसल ने पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों से पूछताछ के निर्देश दिए। पुलिस ने पूर्व में बाइक चोरी के मामलों में शामिल बदमाश दीपक प्रजापति (23 वर्ष) निवासी बरगीडीह थाना लुण्ड्रा को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी माह में लखनपुर के चांदो बाजार से एक स्प्लेंडर बाइक की चोरी की थी। वहीं मार्च माह में मिशन अस्पताल अंबिकापुर के सामने से एक स्प्लेंडर प्लस और महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक बाइक की चोरी की थी। आरोपी ने मार्च और अप्रैल में हॉस्पिटल के सामने से दो बाइक की चोरी करना स्वीकार किया। 7 बाइक जब्त, साथी भी धराया
पुलिस टीम ने आरोपी द्वारा छिपाकर रखे गए 6 बाइक को जब्त किया गया। चोरी की अपाचे बाइक उसने अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है। पुलिस टीम ने जावेद खान (28 वर्ष) के कब्जे से अपाचे बाइक बरामद की है। मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *