मुख्य बातें

सीधी में बारात से लौट रही पिकअप पलटी: हादसे में एक की मौत, 20-25 लोग घायल – Sidhi News

सीधी में बारात से लौट रही पिकअप पलटी:  हादसे में एक की मौत, 20-25 लोग घायल – Sidhi News

सीधी जिले में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से 25 लोग घायल हो गए। मड़वास थाना क्षेत्र के पास बारात से लौट रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना दोपहर करीब 2:50 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन मझौली क्षेत्र से बारात लेकर टिकरी की ओर लौट रहा था। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज मड़वास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया गया है कि वाहन में सवार सभी लोग प्रजापति समाज की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। मृतक और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने और परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। मड़वास थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतक के मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या सड़क की स्थिति जैसे पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *