![]()
बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूल-कॉलेज संचालकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने बसों में सुरक्षा मानकों के साथ ही परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम के पुख्ता इंतजाम रखने के लिए कहा है। अगर इसमें लापरवाही बरती जाती है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों के साथ ही स्कूल-कॉलेज संचालकों के साथ मीटिंग की। कलेक्टर ने मीटिंग में कहा कि स्कूल-कॉलेजों के जो-जो मानक है उसका पालन करना आपकी जिम्मेदारी है। हमारे देश का भविष्य आपके यहां पढ़ता है। बसों में सुरक्षा व्यवस्था का ना हो, ये सभी गंभीर बातें हैं। इसलिए संचालक खुद अपने यहां की बसों को चेक करें, अपने यहां के फायर सेफ्टी सिस्टम को चेक करें और उसे ओके कराएं। बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं है। बच्चों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ होगा तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे। स्कूलों में परिवहन विभाग की टीम बसों को चेक करेंगी, प्रशासन की टीम फायर सेफ्टी सिस्टम आदि को चेक करेगी। फायर सेफ्टी को लेकर सारी बातों का ध्यान रखें, कभी घटना होती तो एक्जिट प्लान क्या रहेगा। इसकी पूरी तैयारी होना चाहिए। इसके लिए स्कूल में ड्रील भी कराना चाहिए।
लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर ने बताया कि स्कूल-कॉलेज संचालकों की मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देने के साथ ही जानकारियां भी दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज में बच्चे पढ़ते हैं, उनकी सुरक्षा से जुड़ा मामला रहता है। लगातार प्रयास कर रहे है कि स्कूल-कॉलेज सुरक्षित रहे। वहां फायर सेफ्टी सिस्टम अच्छे रहें। बसों में सुरक्षा मानक लगें और उनका उपयोग भी हो। सुरक्षा में को भी लापरवाही होने पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी। संचालकों को बताया गया है कि टीम वहां आकर ये सभी इंतजाम चेक भी करेगी। कमी मिलने पर कार्रवाई भी होगी। कई स्कूलों में मीड-डे मील या लंच उपलब्ध कराया जाता है, तो वहां किचन में गैस टंकियों का इस्तेमाल होता है। गैस टंकियों के उपयोग से बेहतर है पीएनजी का इस्तेमाल करें।
Source link
