मुख्य बातें

ऊना के ढाबे पर SIU की रेड: स्टाेर कर रखा 195 लीटर डीजल-145 लीटर पेट्रोल जब्त; मालिक नहीं पेश कर पाया वैध बिल – Una News




हिमाचल के ऊना में विशेष अभियान के तहत विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ऊना ने बुधवार को धुसाड़ा में एक ढाबे पर रेड कर भारी मात्रा में अवैध डीजल और पेट्रोल जब्त किया है। पुलिस ने ढाबे से 195 लीटर डीजल और 145 लीटर पेट्रोल बरामद किया है। ढाबा मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, एसआईयू ऊना को गुप्त सूचना मिली थी कि धुसाड़ा स्थित एक ढाबे पर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर, डीएसपी अनिल पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मारा। कालाबाजारी करने पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज छापेमारी के दौरान, पुलिस को ढाबे से अवैध रूप से जमा किया गया लगभग 195 लीटर डीजल और 145 लीटर पेट्रोल मिला। ढाबा मालिक बरामद हुए ईंधन के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना पुलिस को दें: एसपी एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि ढाबा मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *