मुख्य बातें

रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर काबू: गैंगवार में सन्नी रिटोलिया पर चलाई थी गोली, पांच पहले ही पकडे़ जा चुके – Rohtak News

रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर काबू:  गैंगवार में सन्नी रिटोलिया पर चलाई थी गोली, पांच पहले ही पकडे़ जा चुके – Rohtak News

रोहतक के गांव रिटोली में हिमांशु भाऊ गैंग की ओर से बाबा गैंग के सरगना सन्नी रिटोली के ऊपर शराब ठेके पर फायरिंग मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को काबू किया है, जिसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि, गांव रिटोली स्थित शराब के ठेके पर 19 दिसंबर 2025 को शाम के समय गाड़ी सवार 5 युवकों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। साथ ही शराब के ठेके पर भी फायरिंग की गई। ठेके के अंदर सन्नी रिटोलिया था, जबकि फॉर्च्यूनर गाड़ी में उसका दोस्त दीपक मौजूद था। फायरिंग में दीपक घायल हो गया था, जबकि सन्नी रिटोलिया क्रॉस फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गया। इस मामले में पुलिस ने घायल दीपक की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की और 5 आरोपियों को पहले ही काबू कर लिया गया है। पुलिस ने अब छठें आरोपी को पकड़ा है। उत्तर प्रदेश का रहने वाला हिमांशु भाऊ का शूटर सीआईए-1 स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि गैंगवार में हिमांशु भाऊ गैंग के पकड़े गए मेंबर की पहचान मोहन उर्फ मोनू उर्फ बंगाली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसमें चोरी, हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा, शस्त्र अधिनियम के 5 मामले बागपत उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। बाबा गैंग व हिमांशु भाऊ के बीच 2020 से चल रही रंजिश हिमांशु उर्फ भाउ व बाबा गैंग के सरगना सन्नी दोनों एक ही गांव के हैं। 2020 से दोनों में रंजिश चल रही है। झगड़े की शुरुआत बसों की किस्तों को लेकर हुआ था। सन्नी ने हिमांशु के चाचा के लड़के बजरंग की हत्या मार्च 2022 में की। उसका बदला लेने के लिए हिमांशु ने सन्नी के साथी हंसराज की हत्या की। गैंगवार के दौरान एक दूसरे के लोगों की हत्या करने से रंजिश बढ़ती गई। जून 2025 में हिमांशु भाऊ की तरफ से सन्नी के चाचा का मर्डर किया गया। पिछले दिनों दिल्ली बाईपास पर बाबा गैंग का सदस्य गोलियों से छलनी करके मारा गया था। अभी तक रंजिश में 6 मर्डर हो चुके हैं और अभी भी दोनों के बीच रंजिश का सिलसिला चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *