मुख्य बातें

पंचायत भवन में सहायिका का शव फंदे से लटकता मिला: 5 महीने पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही थी – Sultanpur News

पंचायत भवन में सहायिका का शव फंदे से लटकता मिला:  5 महीने पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही थी – Sultanpur News

सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव में बुधवार दोपहर पंचायत सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंचायत भवन के अंदर फंदे से लटका मिला। युवती की पहचान 27 वर्षीय रीता देवी के रूप में हुई है। वह वैदहा पंचायत भवन में पंचायत सहायक थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रीता देवी जनवरी से अपने मायके में रह रही थी। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका भाई कुछ कागजात देने आया था, तब वह जीवित थीं। जब ढाई बजे तक वह घर नहीं लौटीं, तो उनकी मां ने बेटे शेषराम को भेजा, जिसने रीता को पंखे से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना पर एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्रा सहित गोसाईंगंज और जयसिंहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। रीता देवी अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उनकी मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रीता की शादी कूरेभार थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रविन्द्र कुमार के साथ हुई थी। पुलिस के अनुसार, महिला कुछ समय से तनाव में थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *