मुख्य बातें

चंडीगढ़ पीजीआई में जल्द शुरू होंगे सस्ते PET-CT टेस्ट: 15–30 हजार की जगह ₹7000 में स्कैन, 6 महीने में दोबारा कराने पर सिर्फ ₹3000 – Chandigarh News

चंडीगढ़ पीजीआई में जल्द शुरू होंगे सस्ते PET-CT टेस्ट:  15–30 हजार की जगह ₹7000 में स्कैन, 6 महीने में दोबारा कराने पर सिर्फ ₹3000 – Chandigarh News


अब पीजीआई के मरीजों को PET और CT स्कैन करवाने के लिए 15 से 30 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा अब जल्द ही पीजीआई के अंदर ही शुरू होने वाली है। इसमें पहली बार इसकी फीस ₹7000 होगी और 6 महीने के अंदर दोबारा कराने पर ₹3000 देनी होगी। इस

.

चंडीगढ़ पीजीआई

कैंसर की जांच के लिए होता है जरूरी कैंसर की जांच के लिए PET और CT स्कैन के साथ-साथ एक रेडियोएक्टिव पदार्थ गैलियम-68 का उपयोग किया जाता है, जिससे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी बीमारियों की जांच में मदद मिलती है। इस रेडियोएक्टिव पदार्थ को मरीज के शरीर में डालकर फिर स्कैनिंग की जाती है, जिससे आसानी से बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

पिछले 2 साल से बंद पड़े थे टेस्ट पीजीआई में ये दोनों टेस्ट पिछले 2 साल से बंद पड़े थे। इसलिए मरीजों को बाहर महंगे दामों पर ये टेस्ट कराने पड़ रहे थे। इसकी मुख्य वजह रेडियोएक्टिव पदार्थ गैलियम-68 की सप्लाई का न होना था। लेकिन अब पीजीआई की तरफ से इसका ऑर्डर एक विदेशी कंपनी को दे दिया गया है, जिससे इन टेस्टों के जल्द शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। गैलियम-68 रेडियोएक्टिव पदार्थ शरीर में कैंसर कोशिकाओं पर जाकर जमा हो जाता है, जिससे स्कैनिंग के दौरान उनकी पहचान आसान हो जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *