मुख्य बातें

टुण्डी में CSP संचालक से लूट का खुलासा: 78,750 रुपए लूट लिए थे; एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी – Dhanbad News

टुण्डी में CSP संचालक से लूट का खुलासा:  78,750 रुपए लूट लिए थे; एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी – Dhanbad News

धनबाद के टुण्डी थाना क्षेत्र के कमारटीह में CSP संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। यह घटना 13 अप्रैल दोपहर करीब 2:50 बजे हुई थी। तीन अज्ञात अपराधी सफेद गमछे से चेहरा ढककर CSP संचालक सुनील मुर्मू की दुकान में घुसे थे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर 78,750 रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टुण्डी थाना में कांड संख्या 28/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास की दुकानों में लगे CCTV कैमरों की जांच की। CCTV फुटेज के आधार पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सुन्दरपहाड़ी निवासी डिग्गू गोप (28) को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, वारदात के समय पहना गया जूता और 1,120 रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही पूरे मामले का पूर्ण खुलासा करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *