मुख्य बातें

मऊ में किराए के मकान विवाद मारपीट: दो पक्षों के 5 लोग घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Mau News

मऊ में किराए के मकान विवाद मारपीट:  दो पक्षों के 5 लोग घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Mau News

मऊ की कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी इलाके में किराए के मकान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरेआम बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें हॉकी, डंडे और ईंट-पत्थर का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कई के सिर में चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में दरवाजा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस झड़प में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी मिलने पर पीआरबी टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव का प्रयास किया। हालांकि, विवाद बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा, जिसके बाद स्थिति पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *