डूंगरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी, थाना वरदा और थाना ओबरी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजगढ़ी डोजा गांव में खेतों में उगाई जा रही गांजे की फसल को जब्त कर लिया। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर एक्शन जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के अनुसार, डीएसटी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजगढ़ी डोजा निवासी पूंजीलाल रोत अपने घर के पीछे खेतों में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाकर आरोपी के घर पर दबिश दी। खेतों में लहलहाती मिली गांजे की फसल पुलिस को सबसे पहले घर पर सूखने के लिए रखे गए करीब 2.06 किलोग्राम गांजे के पौधे मिले। इसके बाद जब आसपास के खेतों की सघन तलाशी ली गई तो अलग-अलग खेतों से 1060 हरे गांजे के पौधे बरामद हुए। इनका कुल वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। कुल माल 1 क्विंटल से ज्यादा, कीमत 20 लाख से ऊपर पुलिस ने जब्त किए गए हरे और सूखे पौधों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला, जिसका कुल वजन करीब 1 क्विंटल 34.22 किलोग्राम निकला। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 20 लाख 13 हजार 300 रुपए आंकी गई है।
आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस ने खेत मालिक पूंजीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ के बाद मामले की आगे की जांच ओबरी थानाधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस गांजे की सप्लाई किन-किन लोगों को करता था। और भी बड़े खुलासे संभव पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस अवैध कारोबार से जुड़े और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत जिले में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
