मुख्य बातें

50लाख खर्च के बाद भी ग्वालियर के सेल्फी पॉइंट बदहाल: सफाई और मेंटेनेंस के अभाव में लोगों ने बनाया दूरी – Gwalior News




ग्वालियर में शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 15 प्रमुख स्थानों पर ‘वेस्ट टू बेस्ट आर्ट’ अवधारणा से सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। इन पर 50 लाख रुपए से अधिक खर्च किया गया था, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षक फोटो स्पॉट मिल सकें। अब स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माण के बाद इन सेल्फी पॉइंट्स को नगर निगम को सौंप दिया गया। इसके बाद से ही इनकी देखरेख में कमी आने लगी और धीरे-धीरे ये उपेक्षा का शिकार हो गए। नहीं लगती लोगों की भीड़ एक समय इन जगहों पर खासकर युवाओं की भीड़ रहती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि लोग इनके पास खड़ा होना भी पसंद नहीं करते। अधिकांश सेल्फी पॉइंट के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। न रंग-रोगन हो रहा है और न ही नियमित सफाई। धूल-मिट्टी और बदबू के कारण कई जगहों पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। मेंटेनेंस की कमी बनी बड़ी वजह नगर निगम की लापरवाही और नियमित मेंटेनेंस के अभाव के कारण करोड़ों की परियोजना का उद्देश्य अधूरा रह गया है और शहर की सुंदरता बढ़ाने वाले ये पॉइंट अब बदहाली की तस्वीर बन गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *