मुख्य बातें

अबोहर नगर निगम कार्यालय में मिला 5.5 फुट का कोबरा: एसी के नीचे फाइलों में छिपा था. सफाईकर्मी ने देखा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा – Abohar News




अबोहर नगर निगम कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में करीब साढ़े पांच फुट लंबा कोबरा प्रजाति का सांप मिला। सांप को एसी के नीचे फाइलों में छिपा हुआ था। सफाईकर्मी सफाई करने पहुंचा तो सांप देकर चिल्लाकर भागा। सांप की सूचना से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल को हुई। निगम के क्लर्क सौरव मक्कड़ ने बताया कि उनके कमरा नंबर 27 में सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने पहुंचा था। तभी उसने विंडो एसी के नीचे रखी फाइलों में एक सांप को छिपा हुआ देखा। सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना क्लर्क सौरव मक्कड़ को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा
सौरव मक्कड़ ने मौके पर पहुंचकर सांप को देखा और अन्य कर्मचारियों की मदद से वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन रेंज अफसर मनदीप सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम से महल सिंह टीम के साथ आए और काफी मशक्कत के बाद सांप को एसी के नीचे से पकड़कर बाहर निकाला। सभी कर्मचारी सुरक्षित, पकड़े जाने के बाद ली राहत की सांस टीम ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का सांप था, जिसकी लंबाई करीब साढ़े पांच फुट थी। गनीमत रही कि इस दौरान सांप ने किसी को डंसा नहीं और सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे। वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ने के बाद उसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही है, जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *