जहानाबाद में बारातियों से भरी सूमो में अचानक आग लग गई। यह घटना जहानाबाद-घोसी सड़क (एसएच 33) पर कडौआ पुल के पास हुई। वाहन में सवार सभी 10 बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सूमो में सवार लोग बारात जा रहे थे, तभी अचानक गाड़ी से धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, इंजन में आग लग गई। यात्रियों ने तुरंत गाड़ी से कूदना शुरू कर दिया। दमकल के पहुंचने से पहले गाड़ी जलकर राख घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन उनके पहुंचने तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। वाहनों की आवाजाही बढ़ी ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि उसने समय रहते यात्रियों को कूदने का मौका दिया। शादी-विवाह का मौसम होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक थी, जिससे घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
Source link
