![]()
भीषण गर्मी में एसी चलने पर भी ठंडक नहीं मिलती। कई बार यह सिर्फ पंखे जैसा लगता है। इससे पैसेंजर नाराज होते हैं, लेकिन ड्राइवर मजबूर हैं। भोपाल के कैब ड्राइवर अरविंद सैनी ने गर्मी के कारण आउट स्टेशन बुकिंग बंद कर दी है। उनका कहना है कि रास्ते में एसी खराब होने पर यात्रियों को संभालना मुश्किल होता है। इसलिए वे फिलहाल शहर तक ही सीमित हैं। पुराने भोपाल के मैकेनिक साजिद मोहम्मद के पास एसी ठीक कराने 10-15 गाड़ियां रोज पहुंच रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मियों में एसी खराब होने की बड़ी वजह इसका गलत इस्तेमाल है। रिपोर्ट में जानिए, गर्मी में कार एसी का सही रखरखाव कैसे करें और इस्तेमाल से पहले किन बातों का ध्यान रखें। दो उदाहरण से समझिए, गर्मी में कार एसी क्यों फेल हो रहे हैं? केस-1: कूलिंग कम होना
रिटायर्ड कर्मचारी रवींद्र श्रीवास्तव अब कैब सर्विस चलाते हैं और राजस्थान व महाराष्ट्र के लिए बुकिंग लेते हैं। हाल ही में वे गाड़ी का एसी ठीक कराने सर्विस सेंटर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसी पूरी तरह खराब नहीं था, लेकिन कूलिंग कम थी और गर्म हवा दे रहा था। उन्होंने कहा, “लंबा सफर होने के कारण पहले ही गाड़ी चेक कराना जरूरी था।” सर्विस में फिल्टर बदले गए, एसी गैस डाली गई। पूरी सर्विस के बाद कूलिंग में सुधार हुआ। केस-2: बीच रास्ते में एसी खराब होना
भोपाल निवासी भरत हाल ही में राजगढ़ गए थे। लौटते समय एसी ने अचानक काम करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि 40 डिग्री से अधिक तापमान में बिना एसी 140 किमी का सफर बेहद मुश्किल रहा। बाद में गैराज में जांच में पता चला कि कंप्रेसर और ब्लोअर मोटर दोनों खराब थे। अब जानिए, इस पर विशेषज्ञ क्या कहते हैं मैनिट, भोपाल के प्रोफेसर रविंद्र जिलटे थर्मल इंजीनियरिंग और एनर्जी के विशेषज्ञ हैं। उनके मुताबिक, गर्मियों में कार के एसी सिस्टम पर असर के कई कारण होते हैं। सही तरीका: कार एसी ऐसे इस्तेमाल करें विशेषज्ञ कृष्णेंद्र पांडेय के मुताबिक, एसी की बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं… भोपाल के मैकेनिक साजिद मोहम्मद के मुताबिक, गर्मी शुरू होते ही एसी से जुड़ी शिकायतें 40–50% तक बढ़ जाती हैं। कार एसी को ‘फिट’ रखने की चेकलिस्ट गर्मी में खड़ी कार को ठंडा कैसे रखें? लंबी दूरी पर निकलने से पहले ये सावधानियां रखें गाड़ी के साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी गर्मी में गाड़ी के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। डॉ. सुनील हथगेल के मुताबिक, एसी कार और बाहरी तापमान में ज्यादा अंतर होने से अचानक बाहर निकलने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए सावधानियां जरूरी हैं।
Source link
