मुख्य बातें

‘विजय पर्व’ में गुरुग्राम पहुंचे CM धामी: युवाओं को दी ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने की सलाह – Dehradun News




मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज हरियाणा के गुरुग्राम में एशियन वर्ल्ड प्रोडक्ट्स लिमिटेड (AWPL) के “विजय पर्व” कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग का मॉडल लोगों को आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रहा है और लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव ला रहा है। इस दौरान मंच पर उनके साथ हरियाणा से सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहे। धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने परिश्रम से सफलता हासिल की है। उन्होंने आयोजन के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉडल के जरिए उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचते हैं, जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान मिलता है और लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। डायरेक्ट सेलिंग से लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव सीएम धामी ने मंच से कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल आज लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में युवाओं को नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और यह मॉडल उसी दिशा में काम कर रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, परिवार की आय मजबूत हो रही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सरकार के नियमों से बढ़ी पारदर्शिता और भरोसा मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021 में केंद्र सरकार ने डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र के लिए स्पष्ट नियम लागू किए। उन्होंने कहा कि इन नियमों से इस क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ी है और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। डायरेक्ट सेलिंग तेजी से बढ़ रही, अर्थव्यवस्था को मिल रहा सहारा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के दृष्टिकोण से निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में व्यापक बदलाव हुए हैं और भारत को विकास और अवसरों की भूमि के रूप में देखा जा रहा है। स्टार्टअप और निवेश में उछाल, उत्तराखंड में भी तेजी मुख्यमंत्री ने “स्टार्टअप इंडिया”, “मेक इन इंडिया”, “स्किल इंडिया” और “डिजिटल इंडिया” जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। उन्होंने बताया कि 2023 के ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते हुए, जिनमें से 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत, उद्योग-पर्यटन और आय में बढ़ोतरी मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में लगभग 41 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, 20 हजार से ज्यादा नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन तीन गुना से अधिक बढ़ा है और पर्यटन क्षेत्र में होटल उद्योग में लगभग 25 प्रतिशत तथा होमस्टे में 50 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार और लोकल उत्पादों को बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है और कारोबार व स्टार्टअप रैंकिंग में भी अग्रणी श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड शुरू किया गया है, जिससे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *