मुख्य बातें

मंडी जेल रोड पर अवैध कब्जे हटने शुरू: हाई कोर्ट के आदेश पर PWD ने की कार्रवाई, मस्जिद संरक्षकों ने अपने अतिक्रमण खुद हटाए – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जेल रोड पर अवैध कब्जे हटने शुरू:  हाई कोर्ट के आदेश पर PWD ने की कार्रवाई, मस्जिद संरक्षकों ने अपने अतिक्रमण खुद हटाए – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के जेल रोड पर हाई कोर्ट के आदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को इस अभियान की शुरुआत सबसे पहले जामा मस्जिद से हुई, जहां जेसीबी की मदद से विभाग ने अतिक्रमण हटाया। इस दौरान एक दिलचस्प बात यह रही कि मस्जिद के संरक्षकों ने स्वयं इस कार्रवाई में सहयोग किया। उन्होंने अधिकतर कब्जे पहले ही हटा दिए थे। लोक निर्माण विभाग ने यह कार्य पुलिस की देखरेख में शुरू किया है। स्टेट हाइवे पर भी है अतिक्रमण बता दें कि जेल रोड पर जिला कारागार से लेकर ससकोडी चौक तक कई ऐसे अतिक्रमण हैं, जिनके कारण पूरा मार्ग तंगहाल बना हुआ है। इससे रोजाना इस मार्ग पर जाम और आवागमन में परेशानी बनी रहती है। इसके अलावा, सड़क का पूरा काम प्रभावित हो रहा है और स्टेट हाईवे का लगभग 500 मीटर हिस्सा बदहाल स्थिति में है। हालांकि, अभी तक कब्जा हटाने के दौरान किसी तरह का हिंसक माहौल देखने को नहीं मिला है। यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले इसी मस्जिद के अवैध कब्जे को लेकर मंडी में एक बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें हिंदू समुदाय ने मस्जिद को हटाने के लिए पुरजोर प्रयास किए थे। मस्जिद के संरक्षकों ने कुछ हद तक खुद ही कब्जे हटा दिए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *