मुख्य बातें

मधुबनी में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत: 1 गंभीर घायल, तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर, कई थाना क्षेत्रों में घटनाएं – Madhubani News

मधुबनी में अलग-अलग सड़क हादसों में 5 की मौत:  1 गंभीर घायल, तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर, कई थाना क्षेत्रों में घटनाएं – Madhubani News

मधुबनी जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरेर थाना क्षेत्र के पौना मोड़ के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। अरेर थाना क्षेत्र के धकजरी गांव निवासी अशोक कुमार नायक (40 वर्ष) और झमन राम (30 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर नवटोली से अपने एक मित्र के बेटे की बारात में शामिल होने रहिका जा रहे थे। पौना मोड़ के समीप पहुंचने पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फुलेश्वर कामत गंभीर रूप से घायल हो गए
अशोक कुमार नायक धकजरी बैंक के पास सजावट की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। झमन राम पेशे से पेंटर थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। जयनगर थाना क्षेत्र के कमलाबारी चौक पर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। नंदरही गांव के मुक्तेश्वर कामत और फुलेश्वर कामत अपने गांव से जयनगर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुक्तेश्वर कामत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुलेश्वर कामत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है। ईंट-भट्ठे के पास शव बरामद
रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ में भी एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, हरलाखी थाना क्षेत्र के NH 227 सड़क पर बिशौल ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना के छतौनी गांव निवासी इंदल सादा के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *