मुख्य बातें

योजनाओं को समय पर पहुंचाना प्रायोरिटी-DM: कहा- लापरवाही पर होगी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में प्रगति पर चर्चा – Bettiah (West Champaran) News

योजनाओं को समय पर पहुंचाना प्रायोरिटी-DM:  कहा- लापरवाही पर होगी कार्रवाई, समीक्षा बैठक में प्रगति पर चर्चा – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आपूर्ति, सहकारिता, आईसीडीएस, सांख्यिकी, जनसुनवाई, पीएम सूर्यघर योजना, ज्ञान भारतम ऐप तथा संभावित बाढ़ आपदा से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीडीएस की दुकानों पर आपूर्ति बाधित न हो खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि लाभुकों को नियत समय पर निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिया कि गोदाम से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों तक खाद्यान्न का परिवहन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आपूर्ति बाधित न हो। जिलाधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि परिवहन कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई संवेदक निर्धारित वाहनों के स्थान पर कम वाहनों का उपयोग करता है या कार्य में लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपदा प्रबंधन में तत्परता और सजगता जरूरी बैठक में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि आपदा प्रबंधन में तत्परता और सजगता बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *