मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में शूटर्स को बाइक-असला देने वाले पकड़े: कुछ समय पहले गैंग से जुड़े; कॉलेज चेयरमैन के घर हुई थी फायरिंग, नाम लिखकर फेंकी पर्ची – Kurukshetra News




कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल यादव उर्फ बीड़ी निवासी दप्पर व अरुणवीर सिंह उर्फ अन्नु निवासी टिवाना जिला मोहाली कुछ समय पहले ही गैंग से जुड़े थे। फायरिंग में नोनी राणा गैंग का नाम सामने आया था। 15-16 अप्रैल की रात बाइक पर आए गैंग के शूटर्स ने 18 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाईं थी। फायरिंग से ठीक पहले बदमाशों ने घर के अंदर एक पर्ची फेंकी थी। इस पर्ची पर गैंग के शूटर्स शुभम पंडित और कार्तिक शर्मा के नाम लिखे थे। शुभम पंडित की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। पर्ची पर लिखा था, जल्दी मिलते है घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। रात करीब 12 बजे दो बदमाश अग्रवाल कॉलोनी की गली में पहुंचते हैं। एक बदमाश पैदल चल रहा था और दूसरा बाइक पर उसके पीछे आ रहा था। पैदल चल रहे बदमाश ने पहले घर के अंदर एक पर्ची फेंकी। पर्ची पर अंग्रेजी में Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal Jaldi milte hai’ लिख था। जनवरी में रंगदारी मांगी कर्मी ओम प्रकाश के मुताबिक, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी मिली थी। रंगदारी नहीं मिलने से बदमाश उनसे रंजिश रखे हुए थे। उस रंजिश और पैसे की मांग के चलते ही बदमाशों ने डराने नीयत से उनके घर पर फायरिंग कर हमला किया है। हालांकि कुछ समय पहले रजनीश बंसल की सुरक्षा हटा दी गई थी। पड़ोसी के आंगन में गिरे खोल पर्ची फेंकते ही दोनों बदमाशों ने अपने हथियार निकाले और घर पर गोलियों की बौछार कर दी। फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि चेयरमैन के घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। उस समय घर की देखरेख करने वाला कर्मी ओम प्रकाश निवासी संभालखा अंदर सो रहा था। गोलियों की आवाज सुनकर वह बुरी तरह सहम गया। 13 अप्रैल की रात आए थे बंसल अपने घर रजनीश बंसल अपने परिवार के साथ कभी-कभी यहां आते हैं। हालांकि अभी वे अपने परिवार के साथ पंचकूला-चंडीगढ़ में रहते हैं। रजनीश बंसल 13 अप्रैल को फायरिंग से दो दिन पहले अपने लाडवा स्थित घर पर आए थे। इसकी अगले दिन बंसल वापस चले गए थे। वह 15 अप्रैल की रात कर्मी ओम प्रकाश ही घर पर अकेला था। एक दिए हथियार दूसरे बाइक- प्रतीक सीआईए-एक के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल और दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। विशाल ने बाइक आरोपी अन्नू को उपलब्ध करवाई थी। उसके बाद अन्नु ने बाइक और असला शूटर्स तक पहुंचाया था। दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *