मुख्य बातें

कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे CG बोर्ड के नतीजे: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी; 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षा के परिणाम ऐसे चेक करें – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों की महीनों की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम सामने होगा।

.

बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता और हलचल का माहौल है। परीक्षा के बाद से छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। जो कल दोपहर तक खत्म हो जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी।

ये जानकारी शिक्षा मंत्री ने अपने x आकउंट पर पोस्ट कर दी है।

ये जानकारी शिक्षा मंत्री ने अपने x आकउंट पर पोस्ट कर दी है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की अपील

इस मौके पर विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे अंक आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें।

रिजल्ट के साथ बढ़ेगी अगली तैयारी की हलचल

रिजल्ट घोषित होने के बाद मेरिट, कॉलेज प्रवेश और करियर विकल्पों को लेकर भी गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजर अब कल दोपहर 2:30 बजे पर टिकी हुई है।

खबर में अपडेट जारी है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *