![]()
धर्मशाला नगर निगम विवादों में घिर गया है। निगम पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। भाजपा (शहरी) अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह नेहरिया ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की है कि चुनाव प्रक्रिया जारी होने के बावजूद निगम ने 17 नए विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। यह कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। शिकायत में बताया गया है कि नगर निगम धर्मशाला ने 27 अप्रैल को ये निविदाएं जारी की हैं। डॉ. नेहरिया ने तर्क दिया है कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि चुनाव के दौरान कोई भी नया कार्य या वित्तीय प्रतिबद्धता घोषित नहीं की जा सकती, जिससे मतदाता प्रभावित हों। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है। पूरी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग भाजपा अध्यक्ष ने आयोग से इन टेंडरों को तुरंत रद्द करने और पूरी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की भी अपील की है। अफसरों के तबादले की मांग डॉ. नेहरिया ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम कमिश्नर जफर इकबाल और नगर अभियंता सह एसडीओ कल्याण भट्ट के चुनाव संपन्न होने तक तबादले या मुख्यालय बदलने की भी मांग की है। शिकायत की एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा को भी भेजी गई है। पहले ही जारी किए थे टेंडर इस संबंध में नगर अभियंता सह एसडीओ कल्याण भट्ट ने बताया कि ये टेंडर पहले जारी किए गए थे, लेकिन चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने आचार संहिता के उल्लंघन से इनकार किया है।
Source link
