![]()
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की आज शिमला में बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें चार नगर निगम (सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर) के 64 वार्ड में पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम को लेकर मंथन होगा और आज कुछ टिकट जारी हो सकती हैं। इस बैठक के लिए पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा बीती शाम को ही शिमला पहुंच चुके हैं। दिसंबर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के चार नगर निगम चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है, क्योंकि नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। इसलिए, बीजेपी के साथ-साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस भी इन चुनावों में जान फूंकेगी। बीजेपी आज की मीटिंग में टिकट तय करने के साथ-साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस को घेरने की रणनीति भी बनाएगी। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि पार्टी जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और चारों नगर निगमों पर भगवा लहराएगा। टिकट के तीन-तीन दावेदारों का पैनल राज्य के 4 नगर निगमों में कुल 64 वार्डों के लिए 17 मई को मतदान होना है। सूत्रों के अनुसार, BJP ने प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों का पैनल बना रखा है। इन पर आज शिमला में मंथन होगा और टिकट फाइनल होंगे। संभावना है कि आज ही अधिकांश वार्डों में टिकट तय हो जाए, क्योंकि कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी होगी आज की मीटिंग में चुनावी तैयारियों की समीक्षा, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इन चुनावों में जीत के लिए भाजपा ने इलेक्शन कमेटी गठित कर रखी है। धर्मशाला निगम चुनाव का जिम्मा पवन, सुधीर और सचिन को धर्मशाला निगम चुनावों के लिए बीजेपी ने विधायक पवन काजल, सुधीर शर्मा और सचिन शर्मा को जिम्मेदारी सौंप रखी है। पालमपुर नगर निगम के लिए विपिन परमार, राजेश ठाकुर, त्रिलोक कपूर और रागिनी को तैनात किया है। मंडी नगर निगम के लिए पायल वैद्य, अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और निहाल चंद शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोलन नगर निगम के लिए संजीव कटवाल, बलवीर वर्मा, रश्मिधर सूद, वंदना योगी, रतन सिंह पाल, डॉ. राजेश कश्यप और शैलेंद्र गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।
Source link
