मुख्य बातें

पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी: राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए

पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी:  राजस्थान ने 6 विकेट से हराया, जायसवाल-फरेरा की फिफ्टी, सूर्यवंशी ने 16 बॉल पर 43 रन बनाए


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Vaibhav Sooryavanshi; PBKS Vs RR LIVE Score Update: Shreyas Iyer Prabhsimran Singh | IPL 2026

स्पोर्ट्स डेस्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया।

223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली। शुभम दुबे ने 31 रन बनाए और दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32 बॉल पर 77 रन जोड़े।

आखिरी 6 ओवर में 72 रन बने

14वें ओवर की आखिरी बॉल पर युजवेंद्र चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया। यहां से टीम को जीत के लिए 72 रन चाहिए थे। ऐसे में फरेरा ने 6 चौके और 3 सिक्स से 26 बॉल पर 52 रन बनाए और सिक्स लगाकर मैच जिता दिया।

जायसवाल की फिफ्टी, वैभव ने 43 रन बनाए

राजस्थान से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। वैभव ने 16 बॉल पर 3 चौके और 5 छक्कों के सहारे 43 रन बनाए। जबकि जायसवाल 27 बॉल पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

पंजाब से 2 बैटर्स की फिफ्टी

पंजाब से मार्कस स्टोयनिस ने 62 और ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। राजस्थान की ओर से यशराज पुंजा ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जॉफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, और यश पुनिया।

इम्पैक्ट प्लेयर्स ऑप्शन: शुभम दुबे। मैच का स्कोरबोर्ड

लाइव अपडेट्स

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरेरा के छक्के से जीता राजस्थान

20वें ओवर की दूसरी बॉल पर डोनोवान फरेरा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का मारकर राजस्थान को 6 विकेट की जीत दिला दी।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फरेरा-दुबे में फिफ्टी पार्टनरशिप, राजस्थान 200 पार

18वें ओवर में राजस्थान ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। शुभम दुबे ने अर्शदीप सिंह के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम को 200 पार पहुंचाया। इसी ओवर में डोनेवान फरेरा ने शुभम दुबे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यानसन के ओवर से 15 रन आए

16वें ओवर में मार्को यानसन ने 15 रन खर्च कर दिए। इनमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इसी ओवर में राजस्थान के बैटर्स में पिच पर कन्फ्यूजन भी हुई, लेकिन कोई भी विकेट नहीं गिरा।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुभम दुबे इम्पैक्ट प्लेयर, पूंजा की जगह आउट

कप्तान रियान पराग के आउट होने के बाद राजस्थान ने शुभम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर लाया।वे यशराज पुंजा की जगह मैदान पर लाए गए हैं।

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान 150 पार हुआ, रियान पराग आउट

14वें ओवर में राजस्थान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। रियान पराग ने चहल की चौथी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 150वां रन बनाया।

इसी ओवर की आखिरी बॉल पर चहल ने रियान पराग को सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच कराया। रियान 29 रन बनाकर आउट हुए।

04:44 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जायसवाल फिफ्टी बनाकर आउट, चहल को दूसरा विकेट

चहल को मैच में दूसरा विकेट मिला है।

चहल को मैच में दूसरा विकेट मिला है।

12वें ओवर में यशस्वी जायसवाल फिफ्टी बनाकर आउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की पहली बॉल पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

हालांकि, वे दूसरी बॉल पर कैच आउट भी हो गए। उन्हें चहल ने सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच कराया।

04:39 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जुरेल फुल टॉस बॉल पर कैच आउट, चहल को विकेट

10वें ओवर में राजस्थान ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने फुल टॉस बॉल पर मार्को यानसन के हाथों कैच कराया।

04:33 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जायसवाल के चौके से टीम स्कोर 100 पार

यशस्वी जायसवाल ने 9वें ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके के सहारे राजस्थान की टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार किया। हरप्रीत बरार के इस ओवर से 8 रन आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में 2 रन दिए थे।

04:23 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की मजबूत शुरुआत, सूर्यवंशी का विकेट गंवाया

223 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान रॉयल्स ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर के खेल में एक विकेट खोकर 84 रन बना डाले हैं। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए।

04:18 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हरप्रीत बरार ने 2 रन का ओवर डाला

5वें ओवर में हरप्रीत बरार ने महज 2 रन दिए। उन्होंने 4 बॉल डॉट कराई। बरार के इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई।

04:14 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी 43 रन बनाकर आउट, राजस्थान 50 पार

वैभव का विकेट सेलिब्रेट करते पंजाब के खिलाड़ी।

वैभव का विकेट सेलिब्रेट करते पंजाब के खिलाड़ी।

चौथे ओवर में वैभव सूर्यवंशी 16 बॉल पर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।

अर्शदीप की पहली बॉल पर वैभव ने छक्का लगाया। इसी छक्के के सहारे टीम ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

04:08 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांश की जगह हरप्रीत बरार इम्पैक्ट प्लेयर

पंजाब किंग्स ने तीसरे ओवर के बाद हरप्रीत बरार को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। वे प्रियांश आर्या की जगह मैदान पर आए।

04:02 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 3 बाउंड्री लगाई

राजस्थान की पारी के पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने अर्शदीप सिंह की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई। उन्होंने ओवर की चौथी बॉल पर डीप बैकवर्ड स्क्वैयर में छक्का लगाया। फिर अगली दो बॉल पर लगातार दो चौके लगाए। इस ओवर से 15 रन आए।

03:45 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: राजस्थान को 223 रन का टारगेट

03:34 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

स्टोयनिस ने आखिरी ओवर में 24 रन लिए, फिफ्टी भी पूरी की

मार्कस स्टोयनिस ने पंजाब की पारी के 20वें ओवर में 24 रन बनाए। उन्होंने बृजेश शर्मा की आखिरी 5 बॉल पर लगातार 5 बाउंड्री लगाई। इनमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

दूसरी बॉल पर चौका के सहारे पंजाब की टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। फिर अगली दो बॉल पर लगातार दो छक्के लगाकर फिफ्टी भी पूरी की।

03:26 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बर्गर ने 40 ओवर में 50 से ज्यादा रन दिए

18वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने 00 रन खर्च कर दिए। उनके आखिरी ओवर में मार्कस स्टोयनिस ने दूसरी बॉल पर छक्का और तीसरी बॉल पर चौका लगाया।

बर्गर ने अपने कोटे के चार ओवर में 59 रन खर्च कर दिए। उन्हें आखिरी बॉल पर श्रेयस अय्यर का विकेट मिला। श्रेयस को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच किया। अय्यर 30 रन बनाकर आउट हुए।

03:19 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब का स्कोर 150 पार हुआ, श्रेयस खेल रहे

15वें ओवर में पंजाब ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। श्रेयस अय्यर ने रवींद्र जडेजा के ओवर की आखिरी बॉल पर दो रन लेकर टीम स्कोर डेढ़ सौ पार कराया।

03:18 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ग्राफिक में प्रभसिमरन की पारी देखिए

03:09 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूंजा को दूसरा विकेट, प्रभसिमरन फिफ्टी बनाकर आउट

14वें ओवर की आखिरी बॉल पर पंजाब ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर प्रभसिमरन सिंह 59 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यशराज पूंजा ने कप्तान रियान पराग के हाथों कैच कराया। पूंजा को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने कूपर कोनोली को भी पवेलियन भेजा।

03:01 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रभसिमरन की 35 बॉल पर हाफ सेंचुरी

प्रभसिमरन ने 35 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

प्रभसिमरन ने 35 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

12वें ओवर की तीसरी बॉल पर प्रभसिमरन सिंह ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने डीप मिडविकेट पर सिंगल लिया और 35 बॉल पर अर्धशतक लगाया। प्रभसिमरन ने इस सीजन चौथी हाफ सेंचुरी लगाई है।

02:56 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पूंजा को पहला IPL विकेट, कोनोली आउट

9वें ओवर की दूसरी बॉल पर यशराज पूंजा ने कूपर कोनोली को कैच आउट कराया। उन्हें डोनोवान फरेरा कैच किया। पूंजा को IPL में पहला विकेट मिला है। कोनोली 30 रन बनाकर आउट हुए।

02:43 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दो ओवर में 30 रन बने, पूंजा की बॉल पर लगातार दो छक्के

7वें ओवर में कूपर कोनोली ने यश राज पूंजा की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने दूसरी और तीसरी बॉल पर सिक्स लगाया। कोनोली ने 8वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया। फिर आखिरी बॉल पर चौका मारा।

02:34 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब की मिलीजुली शुरुआत, एक विकेट गंवाया

टॉस हारकर बैटिंग कर रही पंजाब की शुरुआत मिलीजुली रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर के खेल में 65 रन बनाने में एक विकेट गंवाया।

छठे ओवर में नांद्रे बर्गर की पहली बॉल पर प्रभसिमरन सिंह ने छक्का लगाया। यहां जोफ्रा आर्चर के पास डीप स्क्वैयर बाउंड्री पर कैच का चांस था।

ओवर की आखिरी बॉल पर कूपर कोनोली ने मिड ऑफ पर चौका लगाया। बर्गर के इस ओवर से 13 रन आए।

02:30 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब का स्कोर 50 पार हुआ

5वें ओवर में पंजाब ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। बृजेश शर्मा ने 5वीं बॉल पर वाइड डाल दी। वाइड से आए एक रन के सहारे पंजाब ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली क्रीज पर हैं।

02:20 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर ने प्रियांश आर्या को पवेलियन भेजा

प्रियांश आर्या ने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

प्रियांश आर्या ने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर पंजाब ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर प्रियांश आर्या 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने नांद्रे बर्गर के हाथों कैच कराया।

इस ओवर की चौथी बॉल पर स्लिप पर यशस्वी जायसवाल ने उन्हें कैच करने का मौका गंवाया। बॉल उनके हाथ से लगकर थर्ड मैन बाउंड्री पर चली गई।

02:12 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांश आर्या ने लगातार 4 बाउंड्री लगाई

दूसरे ओवर में प्रियांश आर्या ने नांद्रे बर्गर की गेंद पर पर लगातार 4 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। बर्गर के इस ओवर से 21 रन आए।

नांद्रे बर्गर ने ओवर में 21 रन दिए।

नांद्रे बर्गर ने ओवर में 21 रन दिए।

02:07 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर के ओवर से 8 रन आए, प्रभसिमरन ने चौका मारा

मैच के पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 8 रन खर्च किए। उनकी दूसरी बॉल पर प्रभसिमरन सिंह ने कट करके चौका लगाया और टीम का खाता खोला।

01:59 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की प्लेइंग-11 देखिए

01:52 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान से डेब्यू कर रहे दसुन शनाका

01:51 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब की प्लेइंग-11 देखिए

01:49 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, 2 चेंज किए

टॉस के दौरान रियान पराग और श्रेयस अय्यर।

टॉस के दौरान रियान पराग और श्रेयस अय्यर।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं। शिमरोन हेटमायर और रवि बिश्नोई यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दसुन शनाका और यश पुनिया को मौका दिया गया है।

पंजाब के शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह पर सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्सूशन को मौका दिया गया है।

01:34 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हेड-टु-हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में राजस्थान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है।

पंजाब किंग्स को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में 2 मैच खेले गए, दोनों पंजाब ने जीते।

01:26 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रभसिमरन पंजाब के टॉप स्कोरर

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में प्रभसिमरन सिंह और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रभसिमरन ने 7 मैचों में 192.61 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 7 मैचों में 7 विकेट झटके हैं।

01:26 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका

पिछले मैच में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका है। वे इस सीजन में राजस्थान के टॉप स्कोरर हैं।

वैभव ने 8 मैचों में 234.86 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में जोफ्रा आर्चर कहर बरपा रहे हैं, जिन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

01:24 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बैटर्स-बॉलर्स को सपोर्ट करेगी मुल्लांपुर की पिच

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद करती है।

मोहाली के नए मैदान में 14 IPL मुकाबले खेले गए हैं। यहां का हाईएस्ट IPL टीम स्कोर 254/7 है, जो इस सीजन पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ बनाया था।

01:23 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मुल्लांपुर में बारिश का पूर्वानुमान नहीं

मुल्लांपुर में दिनभर बादल छाए रहे।

मुल्लांपुर में दिनभर बादल छाए रहे।

मुल्लांपुर में मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। यहां दिनभर बादल छाए रहे और गर्मी रही।

शहर का तापमान 38 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

01:13 PM28 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में राजस्थान-पंजाब मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *