![]()
पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा विवादों में घिर गए हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें “फेयर एंड लवली बबुआ” कहा है। साथ ही दो वीडियो पोस्ट किए हैं। इनमें दावा किया गया है कि डांसर के साथ नाचता दिख रहा शख्स अजय पाल शर्मा है। उन्होंने कहा- हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिएगा, ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल कांग्रेस का है। दरअसल, सोमवार को अजय पाल शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी दी थी। कहा- अगर जनता को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर रोना-पछताना मत। इस पर जहांगीर खान ने भी पलटवार किया। कहा- खेल तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म मैं करूंगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने IPS को भाजपा का एजेंट बताया है। जानिए पूरा मामला 2 फोटो देखिए… महुआ मोइत्रा ने तीन पोस्ट पर अजय पाल पर बोला हमला, पढ़िए
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अजय पाल के खिलाफ X पर तीन पोस्ट किए हैं। पहली पोस्ट उन्होंने सोमवार रात 9:57 बजे की। इसमें उन्होंने अजय पाल की चेतावनी का वीडियो पोस्ट किया और लिखा- मेरा फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा (@DripsAjaypal)। हम तो वो लोग हैं, जो कायदे से आपके छोटे फेंटा और बड़े फेंटा का भी इलाज करते हैं। हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिए। महुआ ने दूसरी पोस्ट मंगलवार सुबह 9:30 बजे की। उन्होंने लिखा- आपको ‘फेंटा कॉप’ स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है। इसके साथ दो वीडियो भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में अजय पाल शर्मा जैसा दिख रहा शख्स एक महिला के सामने खड़े होकर ताली बजा रहा है, जबकि महिला नीचे बैठकर डांस स्टेप्स कर रही है। दूसरे वीडियो में शख्स एक महिला के बिल्कुल करीब खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर झूमता दिख रहा है। तीसरी पोस्ट उन्होंने सुबह 10 बजे की। इसमें लिखा- अजय पाल शर्मा, उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल आपकी डांसिंग स्किल से बेहतर होगी… बस यूं ही कह रही हूं। जहांगीर खान का जवाब- पिक्चर अभी बाकी है… जहांगीर खान ने अजय पाल शर्मा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा- खेला तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म मैं करूंगा। पिक्चर अभी बाकी है। मैच शुरू हो गया है। आपको लगता है कि आप कुछ सीआरपीएफ जवानों के साथ तमाशा कर रहे हैं। लेकिन अगर सारे लोग एकसाथ आ गए तो तुमलोग हवा में उड़ जाओगे। अखिलेश बोले- लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण रहा था।29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। कोलकाता समेत कुल 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक बंगाल भेजे गए हैं। इसमें से एक नाम आईपीएस अजय पाल शर्मा का है। 4 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। अब अजय पाल शर्मा और महुआ मोइत्रा के बारे में पढ़िए- अजय पाल शर्मा- डेंटल सर्जन से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट तक डेंटिस्ट से 2011 में आईपीएस बने अजय पाल शर्मा को ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है। वह 15 साल के करियर में 500 से अधिक एनकाउंटर कर चुके हैं। इनमें 15 अपराधी मारे गए, जबकि अन्य गिरफ्तार किए गए। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले डॉ. अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने से पहले डेंटल सर्जन थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस (डेंटल साइंसेज) की डिग्री ली थी। उनके छोटे भाई अमित पाल शर्मा एक आईएएस अधिकारी हैं। 41 साल के अजय पाल अभी प्रयागराज में एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह पांच जिलों में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। जौनपुर में बतौर एसपी अपने 22 महीने के कार्यकाल में उन्होंने रिकॉर्ड 136 एनकाउंटर किए। यह किसी भी जिले में एक एसपी के कार्यकाल में हुई मुठभेड़ों की संख्या के मामले में सबसे अधिक है। इन जिलों की संभाली कमान
वह हाथरस, शामली, रामपुर और जौनपुर के कप्तान रह चुके हैं। वर्ष 2013 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में बतौर एएसपी तैनात रहे। पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक और यूपी-112 के कप्तान के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी दी गई। महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप
अजय पाल शर्मा का करियर केवल सफलताओं से ही नहीं, बल्कि विवादों से भी भरा रहा है। 2020 में दीप्ति शर्मा नाम की एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा था कि अजय पाल ने उनसे 2016 में शादी की थी और बाद में मुकर गए। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई और एसआईटी जांच भी बैठी। इसी विवाद के चलते उनका प्रमोशन भी लंबे समय तक अटका रहा, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। महाकुंभ में नोडल अधिकारी रहे
महाकुंभ से ठीक पहले उन्हें प्रयागराज में नोडल अधिकारी (महाकुंभ, कमिश्नरेट प्रयागराज) के पद पर तैनात किया गया। 22 दिसंबर 2024 को उन्हें एडिशनल सीपी प्रयागराज बनाया गया। इस दौरान महाकुंभ के सफल आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाकुंभ के बाद उन्हें एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रयागराज का दायित्व सौंपा गया। महुआ मोइत्रा- TMC की सबसे मुखर सांसदों में से शामिल महुआ मोइत्रा ने इससे पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, जिससे उन्होंने तलाक ले लिया था। महुआ लगभग तीन साल तक सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई के साथ रिलेशनशिप में भी थीं। बाद में दोनों में झगड़ा हो गया था। पिछले साल 3 मई को TMC सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा जर्मनी में शादी की थी। कुत्ते की कस्टडी को लेकर महुआ-देहाद्राई के बीच लड़ाई हुई
महुआ मोइत्रा और उन्के पूर्व प्रेमी जय अनंत देहाद्राई के बीच हेनरी नामक पालतू कुत्ते रॉटवीलर की कस्टडी को लेकर भी विवाद था। दोनों पहले साथ में कुत्ते की देखभाल करते थे। हालांकि, रिश्ते बिगड़ने के बाद कुत्ते की कस्टडी को लेकर कानून लड़ाई शुरू हो गई थी। सितंबर, 2023 में महुआ ने देहाद्राई के खिलाफ केस दर्ज किया था और हेनरी की कस्टडी मांगी थी। देहाद्राई ने इससे मना कर दिया। 10 अक्टूबर, 2023 को देहाद्राई ने महुआ पर हेनरी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। देहाद्राई ने दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर कहा था कि महुआ ने हेनरी को वापस करने के बदले उनपर CBI केस वापस लेने के लिए दबाव डालने की कोशिश की। 2023 में महुआ और देहाद्राई के रिश्ते में खटास की बात मीडिया के सामने तब आई, जब देहाद्राई ने महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले बिजनेसमैन और हीरानंदानी ग्रुप के CEO दर्शन हीरानंदानी से घूस लेने का आरोप लगाया था। महुआ ने भी देहाद्राई को ‘जिल्टेड एक्स’ यानी धोखा खाया हुआ बताते हुए उन पर पर्सनल फोटोज और जानकारियां लीक करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद देहाद्राई ने महुआ पर कुत्ता चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। महुआ कैश फॉर क्वेरी केस को लेकर विवादों में रहीं
TMC सांसद महुआ मोइत्रा साल 2023 में कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर चर्चा में रही थीं। उनके पूर्व प्रेमी जब अनंत देहाद्राई ने 14 अक्टूबर, 2023 को महुआ पर संसद में सवाल पूछने के बदले घूस लेने का आरोप में CBI में केस दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने महुआ को लोकसभा से सस्पेंड करने की मांग की। महुआ पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से मंहगे गिफ्ट्स लेने के भी आरोप लगे थे। महुआ ने खुद ये बात मानी भी थी। 8 दिसंबर, 2023 को महुआ को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। ———————————–
ये खबर भी पढ़िए गंगा एक्सप्रेस-वे से मेरठ चमकेगा, उन्नाव की इंडस्ट्री डेवलप होगी:प्रतापगढ़ का आंवला-आम ज्यादा बिकेगा; 12 जिलों को होगा फायदा यूपी में गंगा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है। 29 अप्रैल को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। ये उन 12 जिलों की तस्वीर बदल देगा, जहां से गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे 11 घंटे के सफर को घटाकर 6 घंटे कर देगा। पढ़ें पूरी खबर
Source link
