मुख्य बातें

बीकानेर में थाने से भागा मारपीट का आरोपी: मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, थाने के बाहर से ही भागा – Bikaner News

बीकानेर में थाने से भागा मारपीट का आरोपी:  मेडिकल मुआयने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, थाने के बाहर से ही भागा – Bikaner News

बीकानेर में कोटगेट थाने से मारपीट का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वो आंखों से ओझल हो गया। अब सभी थानों की पुलिस उसे ढूंढने में लग गई है। मामला मंगलवार सुबह करीब दस बजे का है। कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बीती रात मारपीट के एक मामले में आजाद उर्फ कलवा को हिरासत में लिया गया था। उसका मेडिकल मुआयना करवाने के लिए पुलिसकर्मी उसे थाने के बाहर खड़ी गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को धक्का देकर वो भाग गया। उसे लेकर जाने वाले दो पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले वो गलियों के रासते निकल गया। इसके बाद से बीकानेर के सभी पुलिस थानों को अलर्ट किया गया है। उसकी जगह-जगह तलाश की जा रही है। बीकानेर शहर के ही रहने वाले आजाद उर्फ कलवा के घर पर भी पुलिस पहुंच रही है। अब उस पर मारपीट के साथ ही पुलिस की गिरफ्तारी से भागने का मामला भी अलग से दर्ज होगा। जिसकी अलग से कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *