![]()
चकेरी में प्रेमिका के शादी करने से मना करने पर युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की फेसबुक के जरिए सूरत की युवती से करीब 12 साल से पहले दोस्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवती लंबे समय से पैसे ऐंठ रही थी। करीब 2 माह पहले उसने शादी इंटरकास्ट होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया था, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। घटना के कुछ घंटे बाद युवक के चाचा की भी हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घर में एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। 12 साल पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती कांजीखेड़ा, चकेरी निवासी 30 वर्षीय अंकित जायसवाल की घुमनी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। परिवार में मां प्रमिला देवी, छोटा भाई अवनीश व एक बहन मानसी है। अवनीश ने बताया कि 12 साल पहले अंकित की मुलाकात फेसबुक के जरिए सूरत की एक युवती से हुई थी। आरोप है कि युवती अंकित को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लगातार रुपए ऐंठ रही थी। बताया कि परिजन शादी को तैयार थे, लेकिन 2 माह पहले युवती ने इंटरकास्ट होने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे बाद से अंकित तनाव में रहने लगा था। अवनीश के मुताबिक मंगलवार को चाचा ज्ञानदत्त जायसवाल को कार्डियक अटैक आया था, जिस पर उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हे देखने के लिए परिवार अस्पताल गया था। छोटी बहन से फंदे लटकते देखा शव इस दौरान अंकित ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छोटी बहन मानसी उसे बुलाने गई तो उसने शव फंदे से लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
