मुख्य बातें

जेएलएन अस्पताल की ओपीडी में संदिग्ध युवक पकड़ा: भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की कोशिश, गार्ड व स्टाफ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा – Ajmer News




अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में चोरों का आतंक बना हुआ है। बुधवार को भी ओपीडी में भीड़ का फायदा उठा कर वारदात को अंजाम देते एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। जिसकी पिटाई कर दी। सूचना पर अस्पताल के प्राइवेट गार्ड और स्टाफ मौके पर इकट्ठा हुआ और उसे अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले किया गया। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खानपुरा के रहने वाले अब्दुल ने बताया कि वह अपने दोहिते को दिखाने के लिए जेएलएन की ओपीडी में पहुंचे थे। जांच करवाने के दौरान एक संदिग्ध युवक ने जेब से पैसे निकाल लिए। पैसे निकालते वक्त वह नीचे गिर गए। पास खड़े अन्य मरीज के परिजनों ने देख लिया। चोर को पकड़ा था और वह भाग गया। तभी थोड़ी देर बाद वापस एक अन्य संदिग्ध युवक वारदात कर रहा था जिसे पकड़ लिया। इसके बाद चोर को पकड़ कर अस्पताल गार्ड और स्टाफ के हवाले किया गया। अस्पताल गार्ड ने उसे कोतवाली थाना पुलिस के हवाले किया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 150 गार्ड, 10 लाख खर्च, फिर भी चोरी की वारदात अस्पताल में चोरों का आतंक बना हुआ है। अस्पताल में सुरक्षा के लिए प्लेसमेंट एजेंसी से डेढ़ सौ गार्ड तैनात है, जिन पर हर महीने 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो रहा है। इसके बावजूद पिछले 5 दिन पहले एसी के कॉपर वायर और पाइप चोरी कर लिए गए। 20 से अधिक एस के पाइप और कॉपर लाइन काट दिए गए। इस मामले में अस्पताल की उपाध्यक्ष डॉक्टर अमित यादव की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *