मुख्य बातें

पंचकूला में हाईवे पर कार और ट्रैक्टर की टक्कर: दोनों वाहन सवार घायल, ओवरटेक के चक्कर में हादसा; ट्राली पलटी – Kalka News




पंचकूला जिले के जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर-सूरजपुर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार और ट्रैक्टर दोनों घूम गए, जिससे ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के सवार घायल हो गए। ट्रैक्टर ड्राइवर श्यामलाल ने बताया कि वे पिंजौर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पूरी तरह घूम गया और ट्रॉली पलट गई। श्यामलाल के साथ ट्रैक्टर में पप्पू और उमेश भी सवार थे। पप्पू को मामूली चोटें आईं, जबकि उमेश की बाजू में फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में वरना कार सवार घायल जानकारी के अनुसार, वरना कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे, जिन्हें हादसे में चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एक निजी वाहन से अमरावती पॉलीक्लिनिक केंद्र पहुंचाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सेक्टर 6 पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बहाल कराया यातायात हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस की सहायता से ट्रैक्टर सवार घायलों को इलाज के लिए सेक्टर 6 अस्पताल भिजवाया और यातायात को सुचारु रूप से बहाल करवाया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *