मुख्य बातें

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न: डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक – Raipur News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न:  डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक – Raipur News

चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू, दिलीप लहरिया समेत कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा अनिला भेड़िया, भोलाराम साहू, लालजीत सिंह राठिया, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, यशोदा निलाम्बर वर्मा, संगीता सिन्हा, द्वारिकाधीश यादव, रामकुमार यादव, उत्तरी गणपत जांगड़े, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, चातुरी नंद, फूलसिंह राठिया, कविता प्राणलहरे, संदीप साहू, जनक ध्रुव, ओंकार साहू और हर्षिता स्वामी बघेल भी बैठक में शामिल हुए। साथ ही पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक दल सचिव अमित पांडे और वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी की भी उपस्थिति रही। बैठक को संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य सरकार महिला आरक्षण कानून और डिलिमिटेशन से जुड़े 131वें संवैधानिक संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे “दुखी मन” से अपनी बात रख रहे हैं। उनके मुताबिक महिलाओं को 33% आरक्षण देने का सपना विपक्ष के रुख के कारण पूरा नहीं हो सका। सीएम साय ने कहा कि इस फैसले से देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है और यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा अहम मुद्दा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *