मुख्य बातें

पंजाब CM बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया: एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली; धान की बिजाई को लेकर 4 जोन में बांटा राज्य – Chandigarh News

पंजाब CM बोले- हरियाणा ने पानी का सही प्रयोग किया:  एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं ली; धान की बिजाई को लेकर 4 जोन में बांटा राज्य – Chandigarh News

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि हरियाणा ने इस बार भाखड़ा डैम से मिलने वाले पानी का सही तरीके से प्रयोग किया है। अब तक हरियाणा ने 70 फीसदी पानी ही प्रयोग किया है। हरियाणा अपना पानी सही तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें 21 मई तक पानी मिलेगा। हरियाणा ने एक भी बूंद ज्यादा प्रयोग नहीं किया है। हम लगातार उन्हें पत्र लिखकर इस बारे में आगाह करते रहे हैं। वहीं, इस बार एक मई से नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब में धान की सीधी बिजाई 15 मई से 31 मई तक चलेगी। किसानों को इस दौरान नहरों से पानी भी मिलेगा और आठ घंटे बिजली सप्लाई भी दी जाएगी। जाखड़ साहिब को कहा कि वह मोदी वाली गारंटियां तो पूरी करवा दें। रोजाना 290 ट्रेनें चल रही हैं सीएम ने बताया कि इस बार धान को रखने के लिए जगह की कमी नहीं आएगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से वह मुलाकात कर आए हैं। उन्होंने कहा है कि 290 स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। ऐसे में धान के लिए जगह की कमी नहीं है। ऐसे में जगह की कमी को आसानी से दूर कर दिया जाएगा। पहले मोदी वाली गांरटियां पूरी करवा दें जाखह साहब पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाख्ड़ ने कहा था कि 1 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना ही काफी नहीं है। अगर आप सचमुच गंभीर हैं, तो मजदूर दिवस की वास्तविक भावना और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार पंजाब के कर्मचारियों की डीए की किश्तों और बकाया राशि के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का ऐलान करें, 30 जून तक भुगतान की गारंटी दें। जब यह सवाल पत्रकारों ने सीएम से पूछा तो उन्होंने कहा कि जाखड़ साहिब पहले मोदी वाली गारंटी पूरी करवा दें। जुमलों को गारंटी में बदल दो पहले कैप्टन वाली तो पूरी नहीं करवा पाए। 15 लाख वाली, दो करोड़ नौकरियों वाली गारंटी पूरी करवा दो। जुमलों को गारंटी में बदल दो, ताकि इलाके के लोगों का भला हो सके। दल बदलने को रिवाज कहने पर सीएम ने कहा कि अश्वनी का इरादा इधर-उधर होने का तो नहीं है। जिसने लोगों के मेंडेट को तोड़ दिया, उसे गद्दार कहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *