मुख्य बातें

ऑटो ने 5 साल की बच्ची को कुचला, मौत: देवास में 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, घर के बाहर खड़ी थी – Dewas News




देवास की गंगा पार्क कॉलोनी में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो ने 5 साल की बच्ची चेष्टा शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। ऑटो चालक बच्ची को करीब 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। घर के बाहर खड़ी थी बच्ची यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। चेष्टा अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद घर की महिलाएं ऑटो को पकड़ने के लिए दौड़ीं, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन इस बात पर यकीन नहीं कर पाए और बच्ची को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन बच्ची को इंदौर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें उसकी मौत का यकीन हो गया और वे शव को वापस जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाए। साड़ी की दुकान चलाते हैं पिता मृतक बच्ची चेष्टा, दिनेश शर्मा की बेटी थी। दिनेश शर्मा साड़ी की दुकान चलाते हैं और घटना के समय दुकान पर थे। चेष्टा की मां घर पर अकेली थीं और घरेलू काम कर रही थीं। बच्चों ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। परिजनों के अनुसार, चेष्टा पड़ोस में खेलने गई थी और वापस आकर घर के सामने खड़ी थी, तभी यह हादसा हुआ। बालिका की मां ने बताया कि उन्हें अपने परिचित के यहां भोजन के लिए जाना था। वह इसी सिलसिले में अपने पति को फोन लगा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। मामा बोले- कल ही राजस्थान से लौटे थे बालिका के मामा सतीश ने बताया कि वह एक दिन पहले ही राजस्थान से लौटे थे और अगले ही दिन यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि परिवार राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला है और शव को वहीं ले जाया जाएगा। परिवार के लोग करीब 15 दिन के लिए एक रतजगा कार्यक्रम में राजस्थान गए थे और वहां से वापस देवास लौटे थे। रोज गाय के बछड़े को खिलाने जाती थी बच्ची मां ने बताया कि चेष्टा रोज गाय के बछड़े को खिलाने जाती थी। घटना वाले दिन भी वह यही कहकर बाहर गई थी। मां घर के अंदर काम कर रही थीं, तभी बच्चों ने आकर बताया कि चेष्टा को ऑटो ने टक्कर मार दी है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *