मुख्य बातें

सीएम मोहन यादव का पुतला दहन, पानी की बौछार: नरसिंहपुर में कौरव समाज ने बयान के विरोध में किया प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले में मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के विरोध में कौरव समाज का आक्रोश बढ़ गया है। गुरुवार को गाडरवारा के छीपा तिराहा पर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। पुतला दहन के समय आग को फैलने से रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फायर ब्रिगेड द्वारा पानी की बौछार की गई। मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। यह विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री के उस बयान के खिलाफ है जो उन्होंने 23 अप्रैल को सागर जिले के नरयावली में एक कार्यक्रम में दिया था। मुख्यमंत्री ने महाभारत के द्रौपदी चीरहरण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कौरवों की तुलना कांग्रेस पार्टी से की थी। समाज ने इस तुलना पर कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध प्रदर्शन में कौरव समाज के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *