मुख्य बातें

मोगा में बिजली कटौती के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन: पुतला फूंका, बिजली दफ्तर के बाहर नारेबाजी की; बड़े आंदोलन की चेतावनी दी – Moga News

मोगा में बिजली कटौती के खिलाफ अकाली दल का प्रदर्शन:  पुतला फूंका, बिजली दफ्तर के बाहर नारेबाजी की; बड़े आंदोलन की चेतावनी दी – Moga News

मोगा हल्का में बढ़ती बिजली कटौती के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने आज तीखा प्रदर्शन किया। बाघापुराना स्थित बिजली दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से सरकार का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय निवासी भी शामिल हुए। यह धरना शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला और यूथ अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य सुखजीत सिंह माहला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर सरकार की नीतियों की आलोचना की और लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अकाली नेताओं ने एक्सियन को पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा इस अवसर पर नेताओं ने बिजली विभाग के एक्सियन को पंजाब सरकार के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में बिजली कटौती को तुरंत समाप्त करने, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और लोगों को आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई।जत्थेदार तीर्थ सिंह माहला ने कहा कि पंजाब सरकार की नाकाम नीतियों के कारण आम लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक होने वाली कटौती से लोगों की दैनिक जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों, व्यापारियों और घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूथ नेता सुखजीत सिंह माहला ने कहा कि नौजवान वर्ग और छोटे व्यापारी इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा तथा बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *