मुख्य बातें

पंचकूला में CM फ्लाइंग की नशा मुक्ति केंद्र पर रेड: एम्बुलेंस और फायर इक्विपमेंट में कमियां मिलीं; स्टाफ भी पर्याप्त नहीं मिला – Kalka News

पंचकूला में CM फ्लाइंग की नशा मुक्ति केंद्र पर रेड:  एम्बुलेंस और फायर इक्विपमेंट में कमियां मिलीं; स्टाफ भी पर्याप्त नहीं मिला – Kalka News

पंचकूला जिले में कालका के गांव पपलोहा स्थित माइंड प्लस डी-एडिक्शन सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) में सीएम फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में एम्बुलेंस सुविधा, फायर इक्विपमेंट और महिला मरीजों के लिए अलग व्यवस्था सहित कई खामियां पाई गईं। पंचकूला से सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर ओमपाल ने इस निरीक्षण का नेतृत्व किया। उनके साथ एसआई हितेंद्र कुमार, एसआई विक्रम सिंह और एसएमओ डॉक्टर मनोज कुमार भी मौजूद थे। मरीज के लिए उचित व्यवस्था नहीं मिली निरीक्षण के दौरान मरीजों को लाने-ले जाने के लिए केंद्र में एम्बुलेंस की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। केंद्र में कुल 12 पुरुष और एक महिला मरीज भर्ती पाए गए। हालांकि, महिला मरीज के लिए अलग से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। स्टाफ की कमी, फायर इक्विपमेंट भी पर्याप्त नहीं मिले टीम ने यह भी पाया कि केंद्र में स्टाफ की कमी है, जिससे मरीजों की देखभाल प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए फायर इक्विपमेंट भी पर्याप्त संख्या में नहीं थे। सीएम फ्लाइंग टीम ने डी-एडिक्शन सेंटर में मरीजों को दिए जा रहे भोजन और दवाइयों की भी जांच की। टीम ने उनकी गुणवत्ता का आकलन किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *