मुख्य बातें

शादी के दिन घर में फटा सिलेंडर; लगी आग: दुल्हन की शादी का जोड़ा, कपड़े और नकदी जले; कर्ज लेकर हो रही शादी की तैयारी – koderma News

शादी के दिन घर में फटा सिलेंडर; लगी आग:  दुल्हन की शादी का जोड़ा, कपड़े और नकदी जले; कर्ज लेकर हो रही शादी की तैयारी – koderma News

कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक परिवार के लिए ऐसी त्रासदी लेकर आई, जिसने पलभर में खुशियों को मातम में बदल दिया। दिलीप शर्मा की बड़ी बेटी अंजलि की शादी आज होनी है। घर में मेहमानों की चहल-पहल थी, गीत-संगीत और तैयारियों के बीच हर चेहरा खुशी से खिला हुआ था। लेकिन सुबह मेहमानों के लिए चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ। चूल्हे के पास माचिस जलते ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद काबू आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते शादी की तैयारियों में जुटा घर धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग बुझाने के दौरान दिलीप शर्मा के बड़े बेटे शिवनारायण का हाथ भी झुलस गया। जब धुआं छंटा तो घर में चारों ओर सिर्फ राख और बिखरे हुए सपनों के अवशेष नजर आ रहे थे। जिन सामानों को बड़ी मेहनत और उम्मीदों के साथ इकट्ठा किया गया था, वे सब चंद पलों में खत्म हो चुके थे। शादी का जोड़ा, कपड़े और नकदी खाक इस हादसे में बेटी का शादी का जोड़ा, दूल्हे के लिए रखा सूट, मेहमानों की विदाई के कपड़े, खाद्य सामग्री और करीब 20 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। इस मुसीबत के बाद भी दिलीप शर्मा ने हिम्मत जुटाई और आस-पड़ोस के लोगों से कर्ज लेकर फिर से शादी की तैयारी शुरू कर दी। गांव के लोगों ने भी इस मुश्किल घड़ी में परिवार का साथ दिया और मदद के लिए आगे आए। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है, ताकि इस संकट से उबरने में सहारा मिल सके। फिलहाल, आंसुओं के बीच भी बेटी की शादी की रस्में पूरी कराने की कोशिश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *