मुख्य बातें

हिमाचल में पांच मई तक बरसेंगे बादल: गर्मी से मिलेगी राहत, तापमन में भारी गिरावट, अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश – Shimla News

हिमाचल में पांच मई तक बरसेंगे बादल:  गर्मी से मिलेगी राहत, तापमन में भारी गिरावट, अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में अब तक सामान्य से ज्यादा बादल बरसे है। अगले छह दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार- एक से 29 अप्रैल तक बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में 198 फीसदी अधिक बारिश हुई, जबकि सोलन में 171 फीसदी, शिमला 72, सिरमौर 86, कांगड़ा 58, हमीरपुर 87, मंडी में 72 और ऊना जिला में नॉर्मल से 71 फीसदी अधिक बादल बरसे। चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला में में सामान्य से कम बारिश हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान भी छह जिले (शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी) में बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मैदानी इलाकों की जनता ने भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरा तापमान प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। भुंतर के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 9.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 20.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मनाली का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 17 डिग्री, मंडी का 7.8 डिग्री गिरने के बाद 26.8 और सोलन का सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे गिरने के बाद 25.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी इसी तरह गिरावट दर्ज की गई। 5 मई तक रुक-रुक बारिश जारी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार- आज, कल और परसों पूरे राज्य में हल्की बूंदाबांदी के आसार है। तीन मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग होकर बरसेगा। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और मंडी में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार मई को भी राज्य के अधिकांश भागों में बारिश के आसार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *