मुख्य बातें

कांगड़ा में बाजवा-विक्रमादित्य ने कांग्रेस को दिए जीत के मंत्र: वड़िंग और नासीर हुसैन ने भी रही हाजिरी; कल राहुल गांधी भरेंगे वर्करों में जोश – Kangra News



कांगड़ा में बाजवा-विक्रमादित्य ने कांग्रेस को दिए जीत के मंत्र:  वड़िंग और नासीर हुसैन ने भी रही हाजिरी; कल राहुल गांधी भरेंगे वर्करों में जोश – Kangra News
कांगड़ा के गुप्तगंगा स्थित यात्री निवास में चल रहे 10 दिवसीय कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को पूर्व राज्यसभा सांसद और वर्तमान विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने हिस्सा लिया। उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बडिंग और हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बाजवा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की पहचान और उन्हें पर्याप्त जिम्मेदारी व मान-सम्मान मिलना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत और सशक्त होना चाहिए, जिसमें धरातल पर काम करने वाले सच्चे कार्यकर्ताओं को पहचाना जाए। शिविर में कांग्रेस नेता नासीर हुसैन ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना लक्ष्य उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और उनकी वैचारिक दृढ़ता से ही संगठन मजबूत होता है। हुसैन ने कांग्रेस के देश की सबसे पुरानी पार्टी होने और स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ आजादी के बाद विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में पिरोने में उसके अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया। कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों से हुआ देश का विकास: विक्रमादित्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात देश ने जिस तीव्र गति से विकास किया और अंतरिक्ष तक अपनी पहचान बनाई, वह कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और सशक्त नेतृत्व के निरंतर प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने बूथ स्तर की राजनीति को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। आज पहुंचेंगे राहुल गांधी हिमाचल कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर में तैनात संयोजक अजय वर्मा ने बताया कि वीरवार सुबह आठ बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुप्तगंगा पहुंचेंगे। वे दोपहर दो बजे तक यहीं रुकेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस जिलाध्यक्षों को टिप्स देने के उपरांत उनके परिजनों के साथ संगठन के बारे में चर्चा करेंगे और परिवार के साथ सेल्फी भी लेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *