मुख्य बातें

किशनगंज में हल्की बारिश, गर्मी से राहत: खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज में हल्की बारिश, गर्मी से राहत:  खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा होने की उम्मीद – Kishanganj (Bihar) News

किशनगंज जिले में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और हल्की गर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने वातावरण को सुहाना बना दिया। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए हुए थे और तेज धूप न होने के बावजूद उमस काफी अधिक थी। गर्मी और चिपचिपी हवाओं से लोग परेशान थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। दिन चढ़ने के साथ उमस बढ़ती गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश की पहली बूंदें गिरते ही लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। जिले में फिलहाल आसमान बादलों से ढका हुआ है और रुक-रुक कर गर्जन की आवाज सुनाई दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *