मुख्य बातें

सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने आर्केस्ट्रा डांसर पर लुटाए रुपए: शादी समारोह में पहुंचे थे, वीडियो आया सामने; DEO ने जांच की बात कही – Begusarai News

सरकारी स्कूल के हेडमास्टर ने आर्केस्ट्रा डांसर पर लुटाए रुपए:  शादी समारोह में पहुंचे थे, वीडियो आया सामने; DEO ने जांच की बात कही – Begusarai News

बेगूसराय में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आर्केस्ट्रा डांसर पर रुपए लुटाते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान उत्क्रमित मध्य विद्यालय न्यू जाफर नगर के हेडमास्टर सुनील कुमार के रूप में हुई है। मामला साहेबपुर कमाल इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। जहां सुनील कुमार खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर पहुंच गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेडमास्टर साहब मंच पर कुर्सी लगाकर बैठे हैं। हाथ में नोटों की गड्डी लिए हुए हैं। डांसर को पास बैठाकर उस पर रुपए लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान है, मानो वे अपनी गरिमा और पद को पूरी तरह भूल गए हैं। सख्त कार्रवाई की मांग यह वीडियो स्थानीय स्तर पर व्हाट्सएप और फेसबुक ग्रुप्स में जमकर वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि जो शिक्षक बच्चों को भविष्य की राह दिखाते हैं, अगर वे ही ऐसी हरकतों में लिप्त रहेंगे, तो समाज पर क्या असर पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से इस मामले में संज्ञान लेने और हेडमास्टर के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि बिहार में आर्केस्ट्रा और बार बालाओं के डांस में शिक्षकों या सरकारी कर्मचारियों का शामिल होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई जिलों से ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं। डीईओ ने जांच की बात कही वहीं, इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी(DEO) मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। आज छुट्टी है, शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को पत्र लिखकर मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई के संबंध में कहा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *