मुख्य बातें

पंचकूला एनकाउंटर में बदमाशों का खुलासा: बदल गया हथियार सप्लाई का तरीका, सप्लायर अब खुद नहीं मिलते, शूटर को भेजते हैं लोकेशन-फोटो – Panchkula News




हरियाणा के पंचकूला में वीरवार शाम को पुलिस की ANC टीम ने 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया। फायरिंग में घायल दोनों बदमाश राहुल व मुकेश कैथल में चीका के शक्ति नगर के रहने वाले हैं। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 6 फायर हुए हैं। बदमाश राहुल व मुकेश के पैर में एक-एक गोली लगी है। दोनों ही बदमाशों के पास से 1-1 पिस्टल बरामद हुए हैं। नौनी राणा व मोनू गुर्जर गैंग के इन बदमाशों ने खुलासा किया कि पंचकूला के चौकी गांव से इन्होंने हथियार लिए थे। जब पुलिस ने हथियार सप्लायर के नाम पूछे तो सामने आया कि अब बदमाशों ने हथियार सप्लाई का तरीका बदल दिया है। पुलिस कड़ी न जोड़ पाए, इसलिए सप्लायर अब शूटरों से नहीं मिलते। गैंग लीडर की ओर से शूटरों को हथियार की लोकेशन व फोटो शेयर होती है। उसके बाद उस लोकेशन से शूटर उठा कर ले आते हैं। इससे पुलिस के लिए हथियार सप्लायर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। नीलकंठ ढाबा करनाल पर करनी थी फायरिंग दोनों बदमाश नौनी राणा गैंग से ताल्लुक रखते हैं। जो यहां पर हथियार की सप्लाई लेने के लिए आए थे। दोनों ही बदमाशों ने हथियार लेने के बाद पंचकूला के ही अपने किसी ठिकाने पर रूकना था। जिसके बाद कल ये करनाल के नीलकंठ ढाबा पर फायरिंग करने के लिए जाने वाले थे। ढाबा संचालक से फिरोती मांगी गई थी, जो ढाबा संचालक ने नहीं दी।
ढाबा संचालक बोला: 5 करोड़ की फिरौती मांगी
नीलकंठ के मालिक भूपेंद्र लाठर ने बताया कि करीब 5 महीने पहले उसे 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन उसने देने से मना कर दिया था और ना ही कोई पुलिस में कंप्लेंट की थी। फिर कोई धमकी नहीं आई तो वह निश्चिंत हो गया था लेकिन अब पता लगा तो चिंता होना स्वभाविक है।
दोनों बदमाशों पर आर्म्स एक्ट हत्या के प्रयास की FIR: कैथल के चीका निवासी सोनू व मुकेश पर पहले से ही आर्म्स एक्ट हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। अब चंडीमंदिर थाना पुलिस ने भी दोनों के खिलाफ धारा 109(1),121(1),132,221,111(4) BNS व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। दोंनों फिलहाल सामान्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस पहरे में उनका उपचार चल रहा है। जैसे ही डॉक्टरों की ओर से डिस्चार्ज किया जाएगा, पुलिस इनको गिरफ्तार करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *