मुख्य बातें

ऊना के भरवाईं हादसे में दूसरे शव की पहचान: पुलिस ने की पुष्टि, DNA रिपोर्ट का इंतजार; मृत मिनाक्षी लुधियाना में करती थी नौकरी – Una News




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं में हुए भीषण सड़क हादसे में कार के भीतर बुरी तरह जल चुके दूसरे शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर इस शव की पहचान कांगड़ा जिले की मीनाक्षी के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव इस कदर जल चुका था कि उसकी पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने देहरा से नैहरन पुखर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जांच में पाया गया कि चालक रजनीश उर्फ पंकू जब लुधियाना से कांगड़ा की ओर जा रहा था, तब वह कार में अकेला था। लेकिन वापस लौटते समय फुटेज में उसके साथ एक युवती भी बैठी दिखाई दी। लापता युवती की शिकायत से लगा सुराग सीसीटीवी से मिले सुराग के बाद पुलिस ने कांगड़ा जिले के विभिन्न थानों से संपर्क किया। इसी दौरान पता चला कि रानीताल लंज पुलिस चौकी में गाहलियां गांव की मीनाक्षी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मीनाक्षी लुधियाना में नौकरी करती थी और संयोगवश वह उसी मोहल्ले में रहती थी जहाँ कार चालक रजनीश रहता था। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। 30 अप्रैल को हुआ था भयावह हादसा यह दुर्घटना 30 अप्रैल को पेश आई थी, जब कार (PB10KH 7531) का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और उसमें भीषण आग लग गई। चालक रजनीश हादसे के दौरान कार से बाहर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि मीनाक्षी कार के अंदर ही फंसी रह गई और आग की चपेट में आने से उसका शरीर पूरी तरह जल गया था। परिजनों को सौंपा शव, DNA रिपोर्ट का इंतजार डीएसपी अंब, अनिल पटियाल ने पुष्टि की है कि पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि, पहचान को वैज्ञानिक रूप से पुख्ता करने के लिए पुलिस को अभी डीएनए (DNA) रिपोर्ट का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *