मुख्य बातें

जर्जर सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी: महिला कांग्रेस ने डीग मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी – Deeg News




तमरेर से मधुबना गांव तक की सड़क का निर्माण कार्य कई वर्षों से लंबित होने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव ने इस मुद्दे पर डीग मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। मधुबना गांव में एडवोकेट श्वेता यादव ने शनिवार को ग्रामीणों से मुलाकात कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव की मुख्य सड़क कई साल पहले स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की अत्यधिक खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग और अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद भी इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनमें गहरा असंतोष है। एडवोकेट श्वेता यादव ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं कई दिन पहले विभागीय अधिकारियों से फोन पर इस जर्जर सड़क के निर्माण के संबंध में बात की थी, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह कार्य शुरू नहीं हो पाया। श्वेता यादव ने बताया कि पूरे मार्ग पर पानी भरा रहता है और जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर डीग मुख्यालय पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बच्चू सिंह, अनिल, रामकुमार, ओमप्रकाश, रामवीर, सरस्वती, पहलाद, सिया देवी, सोनिया, अनीता, कमल, बलबीर सिंह, रणवीर सिंह, देवी सिंह, रंजीत, श्यामवीर, मिठ्ठू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *