मुख्य बातें

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो युवकों की मौत का मामला: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Baghpat News

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दो युवकों की मौत का मामला:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – Baghpat News

बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना उस समय हुई जब साहिल और शादाब हरियाणा से भूसा लेकर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक साहिल के पिता मुरसलीन की तहरीर के आधार पर शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *