धनबाद में शनिवार को कोयला खादान धंसने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर जिले के मुनीडीह स्थित BCCL की कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान मलबे का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के दौरान काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में चारों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। उनके शव को बाहर निकाल लिया गया। आसपास मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंची और मलवा हटाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पहले देखिए घटना से संबंधित कुछ तस्वीरें मलबा हटाने का काम शुरू किया गया सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में चार मजदूर दब गए। जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर खनन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने BCCL प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मजदूर ट्रकों में कोयले का घोल भर रहे थे पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को झारखंड के धनबाद जिले में कोयले के घोल के नीचे दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) क्षेत्र के मूनिडीह कोयला वाशरी में हुई है। पुटकी पुलिस स्टेशन के प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 4 मजदूरों का शव मलबे से निकाले गए है। मजदूर ट्रकों में कोयले का घोल भर रहे थे। इसी दौरान घोल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए।
Source link
