![]()
देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के पक्ष के लोगों द्वारा लड़की के माता-पिता के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दंपती का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और जूते-चप्पलों की माला पहनाई। आज (शनिवार) घटना का
.
घटना 30 अप्रैल की है। पीड़ित दंपती उज्जैन जिले से सोनकच्छ क्षेत्र के ग्राम भटकुंड में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया।
सगाई तोड़ने को लेकर विवाद करते हुए आरोपियों ने पति-पत्नी को जबरन कार में बैठाया और आष्टा तहसील के ग्राम टीबूपुरा ले गए।
टीबूपुरा में की मारपीट और बेइज्जती टीबूपुरा पहुंचने पर आरोपियों ने दंपती के साथ बेरहमी से मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाकर अपमानित किया। वायरल वीडियो में महिलाएं भी दंपती के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। उन्हें सोनकच्छ थाने लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
नाबालिग बेटी के कारण तोड़ी सगाई पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी सगाई बनाए रखने और जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी नाबालिग है, इसलिए उन्होंने सगाई तोड़ दी थी।
पुलिस ने मामले में भादर, बाबूसिंह, प्रभू और गोरा बंजारा (निवासी- टीबूपुरा) के खिलाफ अपहरण और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
सोनकच्छ थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया कि शादी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि आरोपी पक्ष ने फरियादी के साथ मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया है, मामले की जांच जारी है।
