मुख्य बातें

कांगड़ा में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार: एक सप्ताह में 6.9 किलो चरस और चिट्टा बरामद, नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई – Dharamshala News

कांगड़ा में 9 नशा तस्कर गिरफ्तार:  एक सप्ताह में 6.9 किलो चरस और चिट्टा बरामद, नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई – Dharamshala News

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर चार अलग-अलग मामलों में कुल 6 किलो 949 ग्राम चरस और 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन कार्रवाइयों में एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर हुई। यहां एक ऑल्टो कार से 4 किलो 40 ग्राम चरस जब्त की गई। पुलिस ने मौके से कुल्लू निवासी गोपाल और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। गहन पूछताछ के बाद 18 घंटे के भीतर पालमपुर के कमलजीत सिंह उर्फ काकू और संगम शर्मा उर्फ गोलू को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह चरस मुख्य सप्लायरों तक पहुंचाई जानी थी। दूसरे मामले में एक किलो से ज्यादा चरस बरामद दूसरा मामला थाना लंबागांव के तहत आलमपुर पुल के पास सामने आया। यहां एक अन्य ऑल्टो कार की तलाशी के दौरान 1 किलो 117 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बैजनाथ निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया और जांच के बाद मंडी के बाली चौकी से मुख्य सप्लायर दलीप सिंह को भी हिरासत में लिया। तीसरी कार्रवाई में गगल पुलिस ने बनोई पुल के पास अमृतसर से बैजनाथ जा रही एचआरटीसी बस में चेकिंग की। इस दौरान एक नाबालिग से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह खेप अमृतसर से पालमपुर में सप्लाई की जानी थी। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बैजनाथ पुलिस ने बुरली कोठी पपरोला के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों, ऋषि गोस्वामी और दीपक कुमार को 1 किलो 792 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस का लक्ष्य केवल आरोपियों को पकड़ना नहीं है, बल्कि नशे के स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *