मुख्य बातें

दैनिक भास्कर की ‘जीतो सोना-चांदी’ पाठक योजना: जयपुर की शालिनी आप्टे ने जीतीं सोने की चेन; बेटी नीरा आप्टे बोलीं- भास्कर के समाचार सटीक और विश्वसनीय – Jaipur News

दैनिक भास्कर की ‘जीतो सोना-चांदी’ पाठक योजना:  जयपुर की शालिनी आप्टे ने जीतीं सोने की चेन; बेटी नीरा आप्टे बोलीं- भास्कर के समाचार सटीक और विश्वसनीय – Jaipur News

दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित जीतो सोना-चांदी पाठक योजना में जयपुर के वैशाली नगर निवासी शालिनी आप्टे ने सोने की चेन जीती। दैनिक भास्कर कार्यालय में शनिवार को सरस डेयरी जयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष फौजदार और दैनिक भास्कर के महाप्रबंधक सीएसडी अभिषेक दाधीच ने विजेता शालिनी की पुत्री नीरा आप्टे को सोने की चेन प्रदान की। उपहार पाकर नीरा का चेहरा खिल उठा। उन्होंने बताया कि उनका परिवार कई वर्षों से दैनिक भास्कर का नियमित पाठक हैं। भास्कर में समाचार सटीक एवं विश्वसनीयता के साथ प्रकाशित होते हैं। सरस डेयरी जयपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष फौजदार ने कहा कि दैनिक भास्कर एक संपूर्ण अखबार है। जिसमें मनोरंजन के साथ अंतरराष्ट्रीय राजनीति की खबरें, सीनेमा जगत की खबरें सहित सभी तरीके की खबरें एक साथ प्रकाशित की जाती है, तो रिडर अपने से जुड़ा रहता है। इसी के साथ पाठकों के लिए जो जीतो सोना-चांदी पाठक योजना चला रखी है। आज पाठक को लक्की कूपन योजना के तहत विजेता महिला को सोने की चेन दी गई। विजेता महिला चेन जीतने के बाद बहुत खुश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *