मुख्य बातें

खेत में आग, दो किसानों की 10 एकड़ मक्का जली – Harda News

खेत में आग, दो किसानों की 10 एकड़ मक्का जली – Harda News



भास्कर संवाददाता| हरदा शनिवार शाम को आंधी चलने के बाद खमलाय में मक्का की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगजनी से करीब 10 एकड़ में लगी मक्का की फसल और टूटे हुए भुट्टे जल गए। इससे करीब 500 क्विंटल मक्का की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। किसानों ने नुकसानी का आंकलन कर राहत राशि की मांग की है। खमलाय के किसान अशोक जायसवाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे आंधी चलने के दौरान अचानक मक्का के खेत में आग लग गई। पहले आग रामानंद पटेल की खड़ी मक्का में लगी। इसके बाद उनके खेत में खड़ी मक्का में आग लगी, जो फैलते हुए पास ही लगे भुट्टे के ढेर तक पहुंच गई। उन्होंने शुक्रवार को ही करीब 6.30 एकड़ में लगी मक्का की फसल के भुट्टे तुड़वाकर ढेर लगाया था, आगजनी से सभी भुट्टे जल गए। इससे फसल राख हो गई। वहीं रामानंद पटेल के खेत में भी करीब 3 एकड़ के आसपास की खड़ी मक्का भुट्टों सहित जल गई। हादसे में करीब 500 क्विंटल मक्का जलने का अनुमान है। खमलाय के किसान नरेंद्र विश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन नहीं पहुंची। गांव समेत आसपास के गांवों के किसान टैंकर लेकर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया। आगजनी से किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं किसानों की माने तो घटना के बाद डायल 112 की टीम आई, लेकिन दूर से ही देखकर चली गई। वहीं प्रशासन से भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे भी किसानों में आक्रोश है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *