मुख्य बातें

भिवानी में आज नीट परीक्षा: 7 सेंटरों पर 3817 बच्चे देंगे परीक्षा, 2 से 5 बजे तक एग्जाम, सेंटरों में मोबाइल के प्रयोग पर रोक – Bhiwani News

भिवानी में आज नीट परीक्षा:  7 सेंटरों पर 3817 बच्चे देंगे परीक्षा, 2 से 5 बजे तक एग्जाम, सेंटरों में मोबाइल के प्रयोग पर रोक – Bhiwani News


नीट परीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी साहिल गुप्ता

भिवानी में रविवार तीन मई को नीट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं नीट परीक्षा को लेकर डीसी भी अधिकारियों की बैठकें लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं।

.

नीट की परीक्षा के लिए जिला में विभिन्न स्थानों पर कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3817 बच्चे नीट की परीक्षा देंगे। वहीं परीक्षा दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। वहीं बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज द्वारा बसों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

डीसी साहिल गुप्ता

डीसी ने बैठक में दिए थे निर्देश नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए भिवानी के डीसी साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि नीट परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में केवल परीक्षा केंद्र अधीक्षक जरूरत के समय निर्धारित की गई जगह पर ही प्रयोग कर सकेगा, उसके अलावा कोई भी मोबाइल फोन अंदर नही ले जा सकता। परीक्षा केंद्र में पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था रहेगी। प्रशासन द्वारा अभिभावकों को बैठने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी ताकि गर्मी के मौसम के चलते किसी को परेशानी ना हो। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्राथमिक उपचार किट और एंबूलेंस मौजूद रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *