मुख्य बातें

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले: 27 मई तक चलेगा रेलवे मेंटेनेंस, यात्रियों को पहले जांचनी होगी ट्रेन की स्थिति – Bhopal News

भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले:  27 मई तक चलेगा रेलवे मेंटेनेंस, यात्रियों को पहले जांचनी होगी ट्रेन की स्थिति – Bhopal News

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर होने वाले यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर भी दिखाई देगा। 4 मई से 27 मई 2026 तक करीब 24 दिनों तक चरणबद्ध तरीके से चलने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को जौनपुर की बजाय वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें (तारीख व रूट सहित) 19051 वलसाड–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 19052 मुजफ्फरपुर–वलसाड एक्सप्रेस 11056 गोरखपुर–एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 11060 छपरा–एलटीटी एक्सप्रेस 11055 एलटीटी–गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 11059 एलटीटी–छपरा एक्सप्रेस 19045 सूरत–थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19046 थावे–सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19321 इंदौर–पटना एक्सप्रेस 22103 लोकमान्य तिलक–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 11081 एलटीटी–गोरखपुर एक्सप्रेस 11082 गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस कई स्टेशनों पर ठहराव प्रभावित
मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों का निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES, रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *